फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: CM Yogi said- one river of every district will be revived

Ayodhya : सीएम योगी बोले-हर जिले की एक नदी को करेंगे पुनर्जीवित, वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा

Fri, 06 Jun 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 07:14 AM IST
सार

इन नदियों के तट के साथ हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे एक से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi said- one river of every district will be revived
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। इन नदियों के तट के साथ हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे एक से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। रामनगरी में मांं जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान जी, सुग्रीव, जामवंत, शबरी और निषाद राज के नाम पर सिटी फारेस्ट के रूप में वाटिकाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


सीएम योगी नगर निगम के मौजूदा बोर्ड के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को रामकथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 33 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कभी अयोध्या आने वाले रामभक्तों पर गोलियां चला करती थीं। आज श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होती है और उन्हें आरओ का शुद्ध पानी पीने को मिलता है। अयोध्या आज पूरी दुनिया के सामने 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को श्रीरामलला मंदिर में हुए राम दरबार सहित सात अन्य मंदिरों में देव विग्रहों की स्थापना के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सरयू महोत्सव के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां सरयू से भगवान श्रीराम का गहरा संबंध और संवाद रहा है। अयोध्या की पहचान मां सरयू के बिना अधूरी है। हजारों वर्षों से यह पवित्र नदी हमें दर्शन दे रही है। महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं। गंगा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत और विश्व का अन्न भंडार भरती हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया। पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गंगा का जल प्रदूषित हो गया था। पिछली सरकारों की ओर से विकास के नाम पर अनियोजित और अवैज्ञानिक ढंग से काम करने के चलते गंगा पूरी तरह से प्रदूषित हो गई थीं लेकिन नमामी गंगे के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता को पुनर्स्थापित किया गया। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इसकी निर्मलता का साक्षात्कार किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान शुरू किया है। बताया कि सुबह लखनऊ में अपने आवास पर बेल और उसके बाद अयोध्या में सरयू तट पर पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम और नौ ग्रहों के पौधे लगाए गए हैं। सीएम ने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाएगी।


समारोह में मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सभी पार्षदों और अधिकारियों को दो वर्ष के कार्यकाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम शानदार काम कर रहा है। उन्होंने नगर निगम की तीन महिला सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में लाखों श्रद्धालु ही आते थे लेकिन पिछले वर्ष 16 करोड़ श्रद्धालु आए। यह नगर निगम के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed