फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Chief Minister Yogi will celebrate his 53rd birthday in Ayodhya on June 5, Praan Pratishtha is to be

अयोध्या: पांच जून को अपना 53वां जन्मदिन रामनगरी में मनाएंगे सीएम योगी, इसी दिन होनी है प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 01 Jun 2025 08:21 AM IST
रोहित मिश्र आदर्श शुक्ला, अमर उजाला अयोध्या
आदर्श शुक्ला, अमर उजाला अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Jun 2025 08:21 AM IST
सार

CM Yogi Birthday: सीएम योगी पांच जून को अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इसी दिन यहां राम दरबार सहित अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी होनी है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Chief Minister Yogi will celebrate his 53rd birthday in Ayodhya on June 5, Praan Pratishtha is to be
अयोध्या में जन्मदिन मनाएंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इस दौरान राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और विशेष आरती कर श्रद्धा निवेदित करने के साथ प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करेंगे। राम दरबार और अन्य सात देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी का रामनगरी से गहरा लगाव है। विविध आयोजनों और यहां की विकास परियोजनाओं की प्रगति को परखने के लिए उनके दौरे होते रहते हैं। इस बार पांच जून को मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन बेहद खास होने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से भी सीएम के इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की देखरेख में विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेज दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम ने भी महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पांच जून को ही भव्य समारोह के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। अयोध्या नगर निगम-दो साल बेमिसाल की थीम पर आयोजित होने वाले समारोह में नगर निगम की दो साल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के जन्मोत्सव में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री योगी जन्मदिन के मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का जन्मोत्सव एक से 10 जून तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed