Ayodhya: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम
अयोध्या के इनायत नगर में एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकता पाया गया। आनन-फानन परिजन उसे सीएसची ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में मंगलवार को एक अधेड़ संदिग्ध परिस्थितयों में घर में फंदे से लटकता मिला। अधेड़ को देखते कोहराम मच गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मामला इनायतनगर के कोटवा किनौली मजरे इनायत नगर का है। मंगलवार दोपहर जब पत्नी अपने कमरे में गई तो उसने पति 35 वर्षीय मनोज को साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया। पति को देखते ही वह जोर से चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर अन्य लोग भी कमरे में आ गए।
ये भी पढ़े- UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
ये भी पढ़े- UP: सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान लक्ष्य से कोसों दूर, बैंकों की मनमानी से सिर्फ 25 फीसदी को ही मिला कर्ज
मनोज को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तबतक मनोज की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी श्रीयश ने बताया कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।