{"_id":"677fe34d40408d221107f4c0","slug":"ayodhya-arrangements-to-visit-ram-temple-will-be-changed-for-three-days-aarti-and-vip-passes-will-not-be-iss-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तीन दिनों तक बदली रहेगी राम मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था, नहीं जारी होंगे आरती व वीआईपी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तीन दिनों तक बदली रहेगी राम मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था, नहीं जारी होंगे आरती व वीआईपी पास
Fri, 10 Jan 2025 01:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:05 PM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बदली रहेगी। भोग की नई व्यवस्था भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 11 जनवरी से अंगद टीला से श्रद्धालुओं की निकासी होगी। अभी तक रामजन्मभूमि पथ से रामलला के दर्शनार्थियों की निकासी होती है। साथ ही 11 से 13 तक आरती व वीआईपी पास नहीं जारी किए जाएंगे। रामलला को 11 जनवरी को 56 भोग भी लगेगा।
विज्ञापन
11 जनवरी की सुबह 10 बजे से भगवान श्री रामलला के अभिषेक से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम के अभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा आईजी जोन प्रवीण कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल ने ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के साथ लिया। प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में अंगद टीला में आयोजित कार्यक्रम में रामलला का दर्शन करने आए श्रद्धालु भी शामिल होंगे। श्रद्धालु 11 जनवरी से जब राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर लेंगे तो उनकी निकासी अंगद टीला से होगी। जहां एक बड़े पंडाल का निर्माण किया गया है। इस पंडाल में पांच हजार श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि 11 जनवरी से रामलला के दर्शन सुबह 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगे। आरती पास नहीं बनेंगे इसलिए श्रद्धालु आरती देखते हुए रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसी तरह दोपहर व शयन आरती के दौरान भी श्रद्धालु आरती देखते हुए दर्शन कर पाएंगे। प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर रामजन्मभूमि पथ से लेकर राममंदिर परिसर तक भव्य सजावट की जा रही है। रामजन्मभूमि पथ पर तोरण द्वार सज रहा है। पूरे पथ से लेकर परिसर तक विशेष लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
राम मंदिर में भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।