Satta ka Sangram: युवाओं की अपील- पेपर लीक से लेकर छुट्टा पशुओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार
अयोध्या में अमर उजाला टीम से चर्चा में युवाओं ने पेपर लीक और नौकरियों का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को युवाओं को जॉब देने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने छुट्टा जानवरों का भी मुद्दा उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में जा रही है और लोगों से आने वाली सरकार से उम्मीदों पर बात कर रही है। इस कड़ी में युवाओं से भी चर्चा की जाती है और उनके विचार जानने का प्रयास किया जाता है और उनसे चर्चा की जाती है कि जब वो वोट करने के लिए जाएंगे तो किन मुद्दों पर वोट करेंगे।
मंगलवार को अमर उजाला टीम अयोध्या पहुंची और डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में युवाओं से बात की। पहली बार वोट करने जा रहे अंकित भट्ट ने बताया कि सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है। अगर इतनी तैयारी करने के बाद पेपर लीक हो जाता है तो युवाओं के लिए अच्छा नहीं है। सरकार को नौकरियां देने पर फोकस करना चाहिए।
एक छात्रा प्रियंका मिश्रा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा जानवर एक समस्या हैं। मेरे गांव में लोग इससे परेशान हैं और इससे फसलें नष्ट हो जाती हैं। छुट्टा जानवर से हो रही दुर्घटनाएं भी समस्या हैं। इससे कई बार मौत भी हो जाती हैं।
एक छात्र ने अग्निवीर योजना को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सेना में चार साल की नौकरी नहीं होनी चाहिए। इस योजना को रद्द किया जाना चाहिए।
विकास दुबे का कहना है कि जब कोई परीक्षा होती है तो काफी दूर सेंटर रख दिया जाता है। इस मुश्किल को सरकार को दूर करना चाहिए कि जिससे कि परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके।
छात्रा सौम्या तिवारी का कहना है कि सरकार को पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने की जरूरत है लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अगर चीटिंग करके ही लिखना है तो डिग्री का क्या मतलब है? पेपर लीक तो रुकना ही चाहिए पर युवाओं को अपना ज्ञान और स्किल्स बढ़ाने पर भी फोकस करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.