फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Airport Director Dhirendra Singh took charge

Ayodhya News: अयोध्या एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

Thu, 23 Oct 2025 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Airport Director Dhirendra Singh took charge
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर धीरेंद्र सिंह ने नए एयरपोर्ट निदेशक के रूप में बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा धर्मशाला एयरपोर्ट में निदेशक पद पर कार्यरत थे। धर्मशाला में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था में कई उल्लेखनीय सुधार किए थे। अयोध्या में उन्होंने पूर्व एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार से पदभार ग्रहण किया, जिनका तबादला रांची एयरपोर्ट के लिए किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, और उनकी प्राथमिकता यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और सहज सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्र बन चुकी है, ऐसे में एयरपोर्ट की भूमिका और भी अहम हो जाती है। सिंह ने बताया कि सुरक्षा, सफाई, यातायात प्रबंधन और एयरलाइन समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मध्यप्रदेश मूल के धीरेंद्र सिंह की यह उत्तर प्रदेश में पहली पोस्टिंग है। वे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed