फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Accused of threatening to blow up Ram temple arrested from Bhagalpur, indications of being linked to

अयोध्या: राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने का आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत

Sun, 15 Sep 2024 12:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

Ayodhya Ram temple: अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई यूपी और बिहार पुलिस ने मिलकर की है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Accused of threatening to blow up Ram temple arrested from Bhagalpur, indications of being linked to
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मामले में उत्तर प्रदेश और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मोहम्मद मकसूद अंसारी को भागलपुर से गिरफ्तार किया। मकसूद भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के मस्जिद गली का निवासी है, उसे उसके आवास से ही पकड़ा गया। आरोपी के पास से 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें से एक से मोबाइल से धमकी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य मोहम्मद आमिर से संपर्क होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


 यूपी पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ अयोध्या ले गई है। भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अंसारी अयोध्या के किसी मामले में अभियुक्त था जिसे गिरफ्तार कर अयोध्या पुलिस अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह पिछले कई दिनों से देश विरोधी पोस्ट शेयर कर रहा था
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार मकसूद की मां का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और वह केवल नौकरी के सिलसिले में बात कर रहा था। मां के अनुसार, मकसूद ने चंडीगढ़ में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


अयोध्या लेकर आई पुलिस
आरोपी के पास से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, वह भी बरामद कर लिया गया है। बिहार में पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस शनिवार को अयोध्या पहुंची। खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने उसके किसी आतंकी संगठन से तार जुड़े होने की आशंका में पूछताछ की। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी आरोपी से कई चरणों में पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।

राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त को धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस काम में पुलिस की विभिन्न टीमों को लगाया गया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed