फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Abhishek Singh surrounded by allegations was again made SDM of Sohawal, SP had protested

अयोध्या : आरोपों से घिरे अभिषेक सिंह फिर बनाए गए सोहावल के एसडीएम, सपा ने किया था आंदोलन

Wed, 09 Apr 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Apr 2025 11:07 PM IST
सार

Abhishek Singh: शहीद के पुत्र की मौत के मामले में विवादों में आए एसडीएम अभिषेक सिंह की पद पर फिर से बहाली हो गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Abhishek Singh surrounded by allegations was again made SDM of Sohawal, SP had protested
अवधेश प्रसाद ने की थी एसडीएम को बदलने की मांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोहावल तहसील में अभिषेक सिंह की एसडीएम पद पर फिर से वापसी हो गई है। कुछ दिन पहले सेना के शहीद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अभिषेक विवाद में आए थे। अभिषेक सिंह पर शहीद के पुत्र शिवम यादव का सिर मुंडवाने का आरोप लगाया गया था। डीएम के आदेश पर इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी की गई थी। इसी कड़ी में अभी तक एसडीएम बीकापुर की जिम्मेदारी निभा रहे प्रशिक्षु आईएएस ध्रुव खाडिया को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम सदर रहे विकास धर दुबे अब एसडीएम बीकापुर होंगे।

विज्ञापन


 पहले मिल्कीपुर और बाद में सोहावल के एसडीएम बनाए गए राजीव रत्न सिंह को एसडीएम रुदौली बनाया गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। शहीद के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया था। रामपथ को जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया था। इसमें खुद समाजवादी पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। देर रात तक जिला अस्पताल के सामने हंगामा किया गया था। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच में एसडीएम पर लगाए गए आरोप साबित न होने पर डीएम ने उन्हें फिर से सोहावल की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीतिक तौर पर एक बार फिर हंगामा करने के आसार हैं।

विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री आनंदसेन ने की एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

Ayodhya: Abhishek Singh surrounded by allegations was again made SDM of Sohawal, SP had protested
सपा के पूर्व मंत्री आनंदसेन ने की एक लाख रुपये की आर्थिक मदद - फोटो : अमर उजाला।

पिछले दिनों अयोध्या में कथित तौर पर एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह के उत्पीड़न का शिकार हुए रानोपाली निवासी शहीद राजकुमार यादव के पुत्र शिवम यादव के परिवार के बीच पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। अयोध्या के कद्दावर नेता रहे पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र आनंद सेन ने शिवम के परिवार की एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की। इस अवसर पर संतोष यादव, नन्हकन यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुग्रीव यादव, अभय यादव, पूर्व पार्षद उमेश यादव समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed