फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: 10 lakh devotees visited Ram Lalla temple in six days

माघ मेला : रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Tue, 20 Jan 2026 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

माघ मेला के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। हर रोज करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: 10 lakh devotees visited Ram Lalla temple in six days
हर रोज लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या इन दिनों आस्था के महासागर में डूबी हुई है। माघ मेले के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का निरंतर पलट प्रवाह जारी है। बीते छह दिनों में देश-विदेश से आए 10 लाख से अधिक भक्तों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी देर शाम तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन कर लिए थे। भोर की पहली किरण के साथ ही सरयू घाटों पर स्नान-दान का क्रम शुरू हो जाता है, जिसके बाद भक्त राम मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'लड़ते रहें...डरे नहीं': रायबरेली में राहुल गांधी बोले- सरकार ने धर्म का आडंबर ओढ़ा है, जिसे बेनकाब करना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: चुनावी मोड में अखिलेश यादव, बोले- यह 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे


माघ मेले के इस पुण्यकाल में रामलला के दर्शन को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। रामपथ से जन्मभूमि पथ की ओर बढ़ते ही श्रद्धालुओं का समूह जय जय श्रीराम... जय जय सीताराम... का उद्घोष करता तो दूसरा समूह उससे दोगुणे वेग से वैसा ही जयकारा लगाकर सर्दी में ऊर्जा बढ़ा देता। आस्था का यह दृश्य पूरे दिन रामनगरी में रहा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुचारु दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हनुमानगढ़ी में सुबह 5:00 से ही शुरू हो गए दर्शन

मंगलवार होने के नाते भीड़ का सर्वाधिक दबाव हनुमानगढ़ी में रहा। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भारी भीड़ के चलते सुबह पांच बजे से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार से शृंगारहाट बैरियर तक करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी तो पूरे दिन लगी ही रह गई। यहां भीड़ नियंत्रण में प्रशासन के पसीने छूट गए। मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया जबकि निकासी वीआईपी मार्ग से की गई। इसके चलते मुख्य द्वार के आसपास प्रसाद लेने वाले व सामान रखने वाले श्रद्धालुओं को वापस आकर सामान लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

तारीख दर्शनार्थियों की संख्या
15 जनवरी 1.50 लाख
16 जनवरी 1.75 लाख
17 जनवरी 1.50 लाख
18 जनवरी 2.50 लाख
19 जनवरी 2.00 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed