फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University gains a new identity with the inauguration of Sitaram Sarovar; Governor inspects the quality of development works

Ayodhya News: सीताराम सरोवर के लोकार्पण से अवध विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान, विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी राज्यपाल

Sat, 27 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Awadh University gains a new identity with the inauguration of Sitaram Sarovar; Governor inspects the quality of development works
अवध विवि में सीताराम सरोवर का लोकार्पण के बाद निरीक्षण करती कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल साथ में मौज
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में विकसित सीताराम सरोवर और नवीनीकृत सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास विश्वविद्यालयों की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विकसित सीताराम सरोवर का लोकार्पण किया। सरोवर का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और विश्वविद्यालयों को इस दिशा में समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए शैक्षणिक भवनों, सड़क, पेयजल व्यवस्था, हरित क्षेत्रों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

सरोवर के पास बच्चों के लिए लगा झूला

करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विकसित सीताराम सरोवर विश्वविद्यालय परिसर की नई पहचान बन गया है। सरोवर के आसपास विकसित हरित क्षेत्र विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। बैठने के लिए सरोवर के आसपास बेंज, कुर्सी और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया है। पूरे सरोवर लाइट से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed