फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avinash's Brezza car recovered; several revelations made during remand

Ayodhya News: अविनाश की ब्रेजा कार बरामद, रिमांड पर किए कई खुलासे

Fri, 03 Jul 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Avinash's Brezza car recovered; several revelations made during remand
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोेपी अविनाश शुक्ला ने शुक्रवार को कस्टडी रिमांड में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद हाल ही में आरोपी की ओर से खरीदी गई ब्रेजा कार को बरामद किया है। यह कार नगर कोतवाली क्षेत्र में ही एक सड़क के किनारे खड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर के निकट एक बाग में इकट्ठा होते थे और वही रुपयों का बंटवारा होता था। पुलिस ने अविनाश को वहां ले जाकर जगह चिह्नित कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला को कस्टडी रिमांड पर जेल से बाहर निकाला। पुलिस लाइन परिसर में पहले उससे काफी देर तक पूछताछ हुई। इसके बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मौके पर ले जाया गया। विवेचक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को कौशलपुरी स्थित श्याम साधनालय योग केंद्र के किराये के कमरे में लेकर पहुंची। एसओजी टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने करीब 10 मिनट तक कमरे की गहन तलाशी लेकर दस्तावेज व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की। इसके बाद टीम आरोपी को साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हो गई। सूत्रों का कहना है कि रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद देर रात पुलिस अविनाश को जेल में दाखिल कराएगी।
विज्ञापन



पुलिस लाइन के सभी प्रवेश द्वार कर दिए गए थे सील

इससे पहले, राम मंदिर दान प्रकरण के आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम जिला कारागार से पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय पहुंची, जहां जिला चिकित्सक डॉ. आशीष पाठक ने मेडिकल परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस लाइन के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार मेडिकल के बाद पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर उसके पैतृक निवास प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई। पुलिस आरोपी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed