{"_id":"6999f1f3cbf1afe1e20de360","slug":"attempted-self-immolation-on-samadhan-diwas-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-143716-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: समाधान दिवस में आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: समाधान दिवस में आत्मदाह का प्रयास
Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 32-संपूर्ण समाधान दिवस आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान को पुलिस ने हिरासत में लिया- संव
भेलसर। संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। बताया जा रहा कि डीएम और एसएसपी के आने की सूचना पर तमाम पीड़ित तहसील में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे लेकिन दोनों अधिकारी नहीं आए।
शनिवार को रुदौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था। एसडीएम संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य लोग जन समस्याएं सुन रहे थे।
इसी दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे तहसील क्षेत्र के बिचाला निवासी किसान शत्रोहन यादव जमीन की पैमाइश की फरियाद की। बताया जा रहा कि सुनवाई से असंतुष्ट होने पर शत्रोहन बोतल में पेट्रोल लेकर वापस सभागार में पहुंचे और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। पेट्रोल की गंध फैलते ही तहसील सभागार में खलबली मच गई। जैसे ही आग लगाने का प्रयास किया कि पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में माचिस भी बरामद हुई। संबंधित खबर पेज 4 पर