फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brutal assault on a young girl at railway station; bitten on the lips and nose

Ayodhya News: रेलवे स्टेशन पर बच्ची से दरिंदगी, होंठ व नाक पर दांत से काटा

Thu, 14 May 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Brutal assault on a young girl at railway station; bitten on the lips and nose
अयोध्या। मां-बाप के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई पांच साल की बालिका से दरिंदगी सामने आई है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सोते समय एक युवक बालिका को उठा ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके होंठ व नाक पर दांत से काट लिया। मौके पर आए परिजनों ने बालिका को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मामले में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 10 मई को वह अपने पति व पांच साल की बेटी के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई थीं। रात में वे रेलवे स्टेशन के ऊपर कॉनकोर्स पर सो रहे थे। 11 मई की भोर में करीब 03:40 बजे एक व्यक्ति उनकी बेटी को उठाकर सीढ़ी के नीचे ले आया। उनके पति आरोपी के पीछे गए तो देखा कि उसने उनकी बेटी पर गलत तरीके से हाथ फेरते हुए उसके होंठ व नाक पर दांत से काट लिया था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह भी पीछे से आईं और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी की पहचान राजस्थान के बारा जिले के कबाई क्षेत्र के कुड़ी मोटपुर निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। घटना के बाद से बिटिया सहित पूरा परिवार दहशत में रहा। उसी दिन राम मंदिर दर्शन के बाद वे लोग प्रयागराज चले गए। वहां से बुधवार को लौटे तो जीआरपी थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी ने नियुक्त किया सहायक व्यक्ति
बालिका को बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। वहां मनोसामाजिक परामर्शदाता ने पीड़िता की काउंसिलिंग की। समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि पीड़िता के परिजन चेन्नई में रहते हैं। वह मामले की पैरवी में असमर्थता जता रहे थे। इसलिए उनके सहयोग के लिए सहायक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed