फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Atal government had introduced the model of good governance: Shahi

अटल सरकार ने पेश किया था सुशासन का मॉडल : शाही

Fri, 02 Jan 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Atal government had introduced the model of good governance: Shahi
08-सुशासन सम्मेलन को संबो​धित करते मंत्री सूर्य प्रताप शाही व मौजूद महापौर - नगर निगम
अयोध्या। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सामने सुशासन का जो मॉडल पेश किया था, उसे वर्तमान सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है। यह बातें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संचालित कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित सुशासन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पोखरण परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी उपलब्धियां अटल सरकार के सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह मोदी सरकार में पूरी तरह आकर ले चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी की भावनाओं को आत्मसात कर गरीबों एवं वंचितों की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रस्तावना महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रखी। संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, सुशील मिश्र बब्लू, अभय सिंह, शक्ति सिंह, राधारमण त्रिपाठी, अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर एवं हेमंत जायसवाल, गौरव सिंह गोलू, अंशुमान मित्रा, कांशीराम रावत, विशाल सिंह बाबा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed