फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Assault with Muslim party Iqbal Ansari in Ayodhya case

Ayodhya News: अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के साथ मारपीट

Fri, 05 Apr 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 05 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assault with Muslim party Iqbal Ansari in Ayodhya case
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करना पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को महंगा पड़ गया। अयोध्या मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के साथ शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान अभद्रता हुई। इकबाल अंसारी ने अय्यूब नाम के युवक पर हाथापाई और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रामजन्मभूमि में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इकबाल अंसारी ने बताया कि वे दोपहर में बिजली शहीद मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। तभी अय्यूब उर्फ पप्पू उनसे बदसलूकी करने लगे। उनके साथ चार लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। तभी अय्यूब हाथापाई करने लगा और कहा कि योगी और मोदी की तारीफ क्यों करते हो? इसी बात पर उनके साथ कुछ लोग और अभद्रता करने लगे। रामजन्मभूमि थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अय्यूब समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मुस्लिम पक्षकार रहे हैं इकबाल
इकबाल अंसारी अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार रहे हैं। उनके पिता हाशिम अंसारी मुस्लिम पक्षकार थे। उनका निधन 2016 में हो गया था। जिसके बाद इकबाल ने पक्षकार के रूप में मामले को अदालत में आगे बढ़ाया। राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद उन्हाेंने फैसले का स्वागत किया था। वे कई बार पीएम मोदी व सीएम योगी के कार्यों की सराहना कर चुके हैं। अयोध्या में रोड शो के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर पुष्पवर्षा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed