फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ashtadhatu idols of Radha and Krishna stolen from temple at Ram ki Paidi in Ayodhya police investigation

Ayodhya: राम की पैड़ी में मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Sat, 23 May 2026 07:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 07:30 PM IST
सार

अयोध्या में राम की पैड़ी स्थित मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी हो गईं। पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ashtadhatu idols of Radha and Krishna stolen from temple at Ram ki Paidi in Ayodhya police investigation
राम की पैड़ी। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के स्वर्गद्वार स्थित राम की पैड़ी इलाके में एक मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी हो गईं। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 22 मई की रात को सामने आई।

विज्ञापन


स्वर्गद्वार राम की पैड़ी निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कोतवाली अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनके घर में राधा-कृष्ण का एक मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में अष्टधातु की दो मूर्तियां स्थापित थीं। 22 मई की रात करीब 09.00 बजे शयन आरती के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


अगले दिन 23 मई की सुबह करीब 04.00 बजे राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने मुख्य द्वार खोला। इसके बाद वह स्नान करने चले गए। वापस लौटकर करीब 4.30 बजे जब मंदिर खोला गया तो राधा-कृष्ण की दोनों मूर्तियां गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन और आसपास के लोगों ने चोरी हुई मूर्तियों की काफी तलाश की। हालांकि, उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed