{"_id":"67b9e164cbf2ec822206d829","slug":"artistic-floral-rangoli-and-decorations-were-the-center-of-attraction-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1088268-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आकर्षण का केंद्र रही कलात्मक फूलों की रंगोली व साज-सज्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आकर्षण का केंद्र रही कलात्मक फूलों की रंगोली व साज-सज्जा
विज्ञापन
अयोध्या। दो दिवसीय मंडल स्तरीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय उद्यान, गुप्तार घाट में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कमिश्नर गौरव दयाल व डीएम चंद्र विजय सिंह ने किया। प्रदर्शनी में मंडल के सभी जिलों से विभिन्न श्रेणियों के फल, फूल, शाक भाजी व फल संरक्षण के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए। कलात्मक फूलों की रंगोली और साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र रही।
कमिश्नर व डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मंडल के सभी जनपदों के जिला उद्यान अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कमिश्नर व डीएम ने मंडल के जिलों के 11 प्रगतिशील किसानों को विशिष्ट औद्यानिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। बाराबंकी के मोईनुद्दीन को पॉली हाउस में ग्लेडियोलस खेती, जगजीवन प्रसाद को आम, केला, आलू व टमाटर की खेती के लिए पुरस्कृत किया। अमेठी से यशकेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह को फल उत्पादन, सुल्तानपुर के राम अछैबर को थाई अमरूद व कमलेश त्रिपाठी को डच रोज की खेती के लिए सम्मानित किया।
इसी कड़ी में अयोध्या के रवि वर्मा काे स्ट्रॉबेरी व शिवम मिश्र को शहद उत्पादन, अंबेडकरनगर के कुलदीप वर्मा को स्ट्रॉबेरी व सुनील वर्मा को केले की खेती करने के लिए अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित गोष्ठी में डीएम ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पुष्प उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उप निदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी ने किसानों को औद्यानिक खेती की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रसंस्करण आधारित इकाइयों को लगाने में विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के बारे में बताया। कमिश्नर व डीएम ने गोष्ठी को वृहद रूप से और अच्छी तरह से किए जाने के निर्देश दिए। उप निदेशक उद्यान ने इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन हर वर्ष कराने का आश्वासन दिया। जिला उ्रद्यान अधीक्षक अरुण तिवारी ने सभी को धन्यवाद दिया।