{"_id":"663bbfd68f196e279a01e5d4","slug":"appearance-of-five-roads-will-change-resources-will-increase-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-713515-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, बढ़ेंगे संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, बढ़ेंगे संसाधन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त।
- फोटो : संवाद
अयोध्या। शहर की पांच प्रमुख सड़कों को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए शहरी सड़क सरंचना विकास एजेंसी (यूआरआईडीए) ने कार्यदायी संस्था और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ सर्वे कर लिया है। इन सड़कों की सिर्फ सूरत ही नहीं बदलेगी, बल्कि कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बुधवार को इस संबंध में यूआरआईडीए, अन्य विभागों व कार्यदायी संस्था के साथ बैठक भी की।
उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में पं. दीनदयाल नगर वार्ड के भीखापुर चौराहे से पुलिया तक, अटल नगर वार्ड के सिविल लाइन में चुंगी चौराहे से टीवी टावर तक, जिलाधिकारी आवास से नय्यर कालोनी वाया गुरु गोविंद सिंह चौराहा रोड तक, सैनिक कल्याण भवन से जिला पंचायत ऑफिस-स्टेट बैंक तिराहा-एसएसपी आवास तक और डीएम ऑफिस से मोदहा चौराहे तक जाने वाले मार्ग को इस योजना में चयनित किया गया है।
योजना के तहत इन मार्गों पर यूटीलिटी डक्ट, फुटपाथ, ग्रीन जोन, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट, बस स्टाॅप, ईवी चार्जिंग स्टेशन और पैदल यात्री सुविधा प्रदान की जाएगी। पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कम काॅर्बन उत्सर्जन के साथ कास्ट इफेक्टिव सड़कें बनाई जाएंगी। सड़क सुधार, गड्ढा मुक्ति और अन्य मरम्मत के लिए बजट का अधिकतम 10 फीसदी खर्च करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण में पांच मार्गों के विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में 10 मीटर से चौड़ी प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। बैठक में मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, यूआरआईडीए के डिप्टी सीईओ अरविंद जैन, एसडीओ अनुराग गुप्त, अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा व सहायक अभियंता आस्था गुप्ता मौजूद रहीं।