फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anuj became the evening preacher of Ayodhya Metropolitan

Ayodhya News: अयोध्या महानगर सायं प्रचारक बने अनुज

Fri, 12 Jun 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Anuj became the evening preacher of Ayodhya Metropolitan
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अवध प्रांत स्तरीय तीन दिवसीय योजना बैठक 10, 11 और 12 जून को निराला नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में संगठनात्मक दायित्वों में आंशिक परिवर्तन करते हुए अयोध्या महानगर के सायं प्रचारक आकाश को उनके दायित्व से मुक्त किया गया। उनकी जगह रायबरेली में नगर प्रचारक के रूप में कार्यरत अनुज को अयोध्या महानगर का नया सायं प्रचारक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

संघ के निर्वाचन वर्ष तथा नई संभागीय संरचना को ध्यान में रखते हुए अन्य प्रमुख दायित्वों में कोई बदलाव नहीं किया गया। महानगर प्रचारक सुदीप अपने वर्तमान दायित्व पर बने रहेंगे, जबकि विभाग प्रचारक कृष्ण चंद को भी यथावत जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा योगेंद्र को अयोध्या ग्रामीण का जिला प्रचारक बनाया गया है। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विशेष रूप से युवाओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और समाज जीवन में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही अधिकाधिक स्थानों पर नई शाखाएं प्रारंभ करने तथा शाखा विस्तार अभियान को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed