फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anshi, Kashish, and Sushant Top the Yogasana Sports Championship

Ayodhya News: योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अंशी, कशिश और सुशांत रहे अव्वल

Sat, 30 May 2026 05:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Anshi, Kashish, and Sushant Top the Yogasana Sports Championship

विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें अंशी यादव, कशिश द्विवेदी और सुशांत पांडेय ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और विश्वविद्यालय के योग विभाग ने मिलकर किया था।



अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सचिव हिमांशु शेखर सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा, संतुलन और आत्मविश्वास की सराहना की। इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. गायत्री वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन







चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता



ट्रेडिशनल योगा - इंडिविजुअल में बालिका वर्ग 09-14 वर्ष में अंशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कशिश द्विवेदी प्रथम व खुशी सोनकर द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सुशांत पांडेय प्रथम व शिवा भारती द्वितीय स्थान पर रहे। आर्टिस्टिक योगा महिला वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फॉरवर्ड बेंड योगा में सनोज कुमार व बैक बेंड योगा में तनु मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेग बैलेंस स्पर्धा में महिला वर्ग से कोमल मौर्या व पुरुष वर्ग से मृदुल जी कौल ने प्रथम स्थान हासिल किया। ट्विस्टिंग बॉडी - इंडिविजुअल में अंचल सोनी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed