{"_id":"693c3d486268ad665a026774","slug":"an-overbridge-will-be-built-at-the-gaddopur-railway-crossing-which-will-provide-relief-from-traffic-jams-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-139390-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गद्दोपुर रेल क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गद्दोपुर रेल क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात
Fri, 12 Dec 2025 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गद्दोपुर रेल क्राॅसिंग पर जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। सेतु निगम ने यहां फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, अब स्वीकृति का इंतजार है। 19 करोड़ की लागत से 644 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण की योजना है। ओवरब्रिज बनने से न केवल यातायात सुचारु होगा बल्कि आसपास के इलाकों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
फैजाबाद-बाराबंकी रेल प्रखंड पर रेल क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की कड़ी में गद्दोपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास भी एक ओवरब्रिज बनाने की योजना है। गद्दोपुर में रेलवे क्राॅसिंग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता जा रहा है। रायबरेली हाईवे से शहर को आने वाले सैकड़ों छोटे बड़े वाहन इसी रास्ते से होकर आते हैं। इसके अलावा इसी मार्ग पर कई प्रतिष्ठित निजी और परिषदीय विद्यालय भी पड़ते हैं। रेलव फाटक बंद होने से खाकर स्कूलों के बच्चों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण लोगों का समय और पेट्रोल की बर्बादी होती है।
एनएच 28 के मोदहा चौराहा-गद्दोपुर-मऊ शिवाला मार्ग से रोजाना करीब एक लाख छोटे-बड़े, दोपहिया वाहन गुजरते हैं। ओवरब्रिज बन जाने से काफी हद तक शहर को जाम से निजात मिलेगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल के अनुसार ओवरब्रिज का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति करने से पहले कई प्रक्रियाओं से परीक्षण होता है। धनावंटन के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी फिर निर्माण शुरू होगा।