{"_id":"6a13369b64bdc3a8b30ca1b6","slug":"an-honest-journalist-has-to-pay-a-price-rahul-dev-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-150273-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदार पत्रकार को चुकानी पड़ती है कीमत : राहुल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदार पत्रकार को चुकानी पड़ती है कीमत : राहुल देव
Sun, 24 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 24 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्थित प्रेस क्लब में स्व: राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की 12वीं पुष्ण तिथि पर भारतीय लोकतंत्र में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा कि जो ईमानदार होता है, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। सुख-सुविधाएं तपस्वियों के हिस्से की चीज नहीं होतीं। पत्रकारिता सत्ता की मुखर आलोचक हो सकती है, मगर सत्ता की साथी नहीं। सत्ता से जुड़े लोग निष्पक्ष पत्रकारिता नहीं कर सकते।
रविवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब अयोध्या में स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद पांडेय की 12वीं पुण्यतिथि पर भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राहुल देव ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी विचारधारा व्यक्ति को सीमित कर देती है। पत्रकार यदि किसी विचारधारा में कैद हो जाए तो उसकी पत्रकारिता नष्ट हो जाती है।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्व. पांडेय की पत्रकारिता आज भी नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने सत्य का साथ नहीं छोड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्व. पांडेय से जुड़ा एक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि एक समय उन पर मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। हम लोगों ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लेने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर किसी गुंडे के सहारे रहना पड़े तो उससे अच्छा मर जाना है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता को निष्पक्षता, साहस और सामाजिक सरोकारों की सबसे अधिक जरूरत है। स्व. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय का जीवन इन मूल्यों की सशक्त मिसाल रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव जय प्रकाश सिंह, प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार त्रियुग नारायण तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।