{"_id":"69b8360f082acbdd4e0ff60c","slug":"amritanandamayi-ma-will-reach-ayodhya-today-with-1200-followers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-145214-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आज 1200 अनुयायियों के साथ अयेाध्या पहुंचेंगी अमृतानंदमयी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आज 1200 अनुयायियों के साथ अयेाध्या पहुंचेंगी अमृतानंदमयी मां
Mon, 16 Mar 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना का अनुष्ठान सोमवार को भी जारी रहा। वहीं चैत्र प्रतिपदा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि केरल की अमृतानंद मयी मां के अपने 1200 अनुयायियों के साथ मंगलवार की शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। बताया गया कि वे एक विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंच रही हैं और समारोह का हिस्सा बनेंगी।
वहीं सोमवार को अनुष्ठान के क्रम में पुरु सूक्त व श्री सूक्त के मंत्रों से यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की गईं। इसके लिए भगवान श्रीराम व माना जानकी के भी मंत्रों से आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति की कामना की गई है। अनुष्ठान में आचार्य चंद्रभानु शर्मा, पंडित इंद्रदेव मिश्र, आचार्य पंकज झा, आचार्य प्रवीण शर्मा सहित अन्य शामिल हैं। वहीं 19 को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। समारोह में आने वाले मेहमान को प्रसाद दिया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से आठ हजार पैकेट प्रसाद तैयार कराए जा रहे हैं। अंगद टीला परिसर में दो प्रकार का लड्डू बन रहा है। विहिप के वीरेंद्र ने बताया कि एक झोले में श्रद्धालुओं को तीन प्रकार का फल, फलाहारी लड्डू, सामान्य लड्डू, आलू का चिप्स व मखाना के साथ पानी की बतल दी जाएगी। 18 की शाम तक प्रसाद बनकर तैयार हो जाएगा।