{"_id":"6a326c1631891a9acb0d96e6","slug":"amid-incident-involving-theft-of-offerings-at-ram-mandir-cm-yogi-will-visit-ayodhya-on-june-19-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 19 जून को अयोध्या आएंगे सीएम योगी, अफसरों से ले सकते हैं जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 19 जून को अयोध्या आएंगे सीएम योगी, अफसरों से ले सकते हैं जानकारी
Wed, 17 Jun 2026 03:12 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:12 PM IST
सार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की चल रही जांच के बीच 19 जून को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम स्थल पर जानकारी लेते डीएम-एसएसपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर चल रही जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या आएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के जोनल कार्यालय का शुभारंभ और विकास कार्यों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। उनका जैन मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इस बीच दान पेटिका प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अधिकारियों से मामले की जानकारी ले सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जैन मंदिर व मणिराम दास छावनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।