फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amid heavy storm and drizzle in Ayodhya trees fell at many places teenager died due to lightning

Ayodhya News: तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई जगह पेड़ धराशायी, बिजली गिरने से किशोरी की मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

अयोध्या में तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। वहीं बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। तेज हवा से गेहूं के गट्ठर उड़ गए। बारिश से आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन
Amid heavy storm and drizzle in Ayodhya trees fell at many places teenager died due to lightning
तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई जगह पेड़ धराशायी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में कई इलाकों में रविवार को सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं एक जगह बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जिले के अलग-अलग इलाकों में मौसम का बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके चलते पेड़ और उनकी शाखाएं टूट कर गिर गईं। खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के गट्ठर उड़ गए। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर के हैदरगंज क्षेत्र के पूरे मनोहर बेरूगंज गांव में बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी वैष्णवी की मौत हो गई। वह गेहूं के खेत में मड़ाई करने गई थी। इसी दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गई। खेत में मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।  

लोगों को गर्मी से निजात मिली

हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच दोपहर 12:00 के बाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर धूल भरी आंधी आई। थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि यह कुछ ही देर में थम गई। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। हवा चलने से मौसम खुशनुमा है। तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed