{"_id":"6ac5436901bf492b2501bd14","slug":"allegation-of-pulling-the-hair-of-a-female-farmer-leader-in-the-train-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1954785-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेन में महिला किसान नेता की चोटी खींचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेन में महिला किसान नेता की चोटी खींचने का आरोप
Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे खड़े होकर हंगामा करते किसान नेता।
रुदौली। कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन में भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी महिला के साथ कथित अभद्रता और चोटी खींचने के आरोप पर मंगलवार को रुदौली रेलवे स्टेशन पर हंगामा हो गया। ट्रेन के पहुंचते ही किसान यूनियन के कई नेता नीचे उतर आए और संबंधित टीटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विरोध के चलते कैफियत एक्सप्रेस करीब 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय मौर्य पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास की चौकियों से भी फोर्स बुला ली गई। पुलिस की बातचीत के बाद टीटी ने महिला से माफी मांग ली। इसके बाद किसान नेता शांत हुए और ट्रेन आगे रवाना हो गई। संवाद