{"_id":"693ed1de5c990255ce052bb4","slug":"all-programs-of-the-five-day-pratishtha-dwadashi-are-fixed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-139494-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी कार्यक्रम तय
Sun, 14 Dec 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ भव्यता पूर्वक मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वर्षगांठ की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ 29 दिसंबर से होगा। हर दिन के कार्यक्रम का शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है।
मुख्य समारोह का उद्घाटन 31 दिसंबर को दोपहर एक बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जबकि रामकथा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 29 दिसंबर को रामकथा के साथ होगा। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य रामकथा की सुधा वृष्टि करेंगे। इस रामकथा की खासियत यह है कि राम मंदिर में रामलला बालक रूप में विराजमान हैं, इसलिए रामकथा के पांच दिनों में केवल बालकांड की चर्चा की जाएगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अब मालिनी अवस्थी का भी नाम जुड़ गया है।
यह है पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
29 दिसंबर-सोमवार
- प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक : मानस पाठ
- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक : जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य की रामकथा
- शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक : गुरु घसीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से रामलीला की प्रस्तुति
- शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक : सांस्कृतिक कार्यक्रम
30 दिसंबर-मंगलवार

- शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक : गुरु घसीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से रामलीला की प्रस्तुति
- शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक : सांस्कृतिक कार्यक्रम
31 दिसंबर-बुधवार
- प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक : मानस पाठ
- एक बजे से तीन बजे तक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन समारोह का उद्घाटन करेंगे
- दोपहर 3:10 बजे से शाम 5:50 बजे तक : जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य की रामकथा
- शाम 6:00 बजे से रात 7:30 तक : काव्य पाठ (कवि सम्मेलन)
- 7:50 से रात 9:30 तक मालिनी अवस्थी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
एक जनवरी- 2026

- शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक : अनूप जलोटा का भजन गान
- पूजा दिवाकर की ओर से पुष्पांजलि : कथक नृत्य नाटिका
दो जनवरी-2026

- शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक : सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरेश वाडेकर, तृप्ति शाक्या का गायन
- सालीना चतुर्वेदी की नाट्य प्रस्तुति -राम की शक्ति पूजा