फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All passes for special and easy darshan of Ram temple are full till Dec 31 no of devotees increasing every day

Ayodhya: 31 दिसंबर तक राम मंदिर के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल, हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Sat, 27 Dec 2025 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 03:03 PM IST
सार

31 दिसंबर तक राम मंदिर के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल हो गए हैं। भीषण ठंड के बाद भी हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। हालांकि बिना पास के भी श्रद्धालु सुगमता से आधे घंटे के भीतर रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं।  

विज्ञापन
All passes for special and easy darshan of Ram temple are full till Dec 31 no of devotees increasing every day
राम मंदिर में भीषण ठंड के बावजूद लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन को श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इसकी जानकारी दी। बताया कि भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालु आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक राम मंदिर के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल हो चुके हैं। हालांकि, बिना पास के भी श्रद्धालु सुगमता से आधे घंटे के भीतर रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर में प्रवेश के साथ ही श्रद्धालुओं का दर्शन शुरू हो जाता है। सामान्य दर्शन में राम भक्तों को लगभग सात मिनट तक रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। 

विज्ञापन

भव्य रूप में सजाए गए श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंग

राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख प्रसंगों को भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर परिसर की हरियाली को संरक्षित किया गया है। वहीं, सप्त ऋषि मंदिर क्षेत्र का सुंदरीकरण पूरा हो चुका है। यात्री सुविधा केंद्र पर रामभक्त सिर्फ आधे घंटे में पहुंच रहे हैं। यहां सामान रखने, बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेडिकल फैसिलिटी भी मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से बनाए जा रहे बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पास


ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि विशिष्ट दर्शन पास की संख्या सीमित है। प्रति दो घंटे में 400 विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते हैं, लेकिन सीमित संख्या के कारण सभी को यह पास उपलब्ध नहीं हो पाता है। 70 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए आधार कार्ड के माध्यम से पास बनाए जा रहे हैं। 



शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. मिश्र ने अपील करते हुए कहा कि पूरे देश के रामभक्तों से हमारा आह्वान है कि वे अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें। राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed