फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh will soon come to visit Ramlala: Awadhesh

रामलला के दर्शन करने जल्द आएंगे अखिलेश : अवधेश

Sun, 06 Apr 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 06 Apr 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh will soon come to visit Ramlala: Awadhesh
अयोध्या। सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम जन्मोत्सव पर सपरिवार रामलला के दर्शन कर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जब प्रभु श्रीराम बुलाएंगे, तब वह चले आएंगे, जल्द ही आएंगे। कहा कि रामलला से देश की खुशहाली की प्रार्थना किया है। राम मंदिर का निर्माण अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में दो साल और लगेंगे। सांसद ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं। हमारा जन्म ही यहीं हुआ है। हम यहीं साकेत में पढ़ते थे। हर तीसरे-चौथे दिन सीता रसोई जाते थे। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। हमारे बाबा का नाम राम नेवल, पिता का नाम दुखीराम, भाई का नाम राम अवध, मामा का नाम परशुराम है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि रामचरित मानस में जैसा लिखा है दैहिक, दैविक, भौतिक तापा, राम राज काहू नहिं व्यापा...यानी रामराज्य में किसी को भी शारीरिक, दैवीय और भौतिक कष्ट नहीं होता। ऐसा रामराज्य फिर आए। सभी का कल्याण हो, ऐसी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed