फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh could not find time to visit Ramlala: Bhupendra

रामलला के दर्शन का वक्त नहीं निकाल पाए अखिलेश : भूपेंद्र

Mon, 03 Feb 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh could not find time to visit Ramlala: Bhupendra

विज्ञापन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या आने के बाद भी रामलला के दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रचार में अयोध्या आए हैं। इससे पहले भी वह यहां आ चुके हैं। प्रभु राम का दर्शन करने के लिए उन्हें समय नहीं मिला।

प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को इनायत नगर के एक स्कूल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश और उनकी पार्टी के नेताओं का स्वभाव व चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है। उनकी सरकार में प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टचार रहता था। सपा का चरित्र माफियाओं व अपराधियों के साथ खड़ा होने का रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। संस्कृति, आस्था व विरासत के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत काम किया है। सपा की सोच व प्राथमिकताओं में अपना परिवार व जाति है। सपा के लोग अपनी पारिवारिक विरासत को लेकर आगे बढ़ते हैं। भाजपा हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की विरासत को लेकर आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारसेवकों के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ। आज अयोध्या के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उसकी चर्चा देश-दुनिया में हर जगह हो रही है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक धार्मिक पर्यटन वाला राज्य बन गया है। बदलता हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। भाजपा सरकार में जो काम हुए हैं, हम उसके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिल्कीपुर की जनता के बीच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed