फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akash did not stop, workers returned disappointed

Ayodhya News: नहीं रुके आकाश, मायूस होकर लौटे कार्यकर्ता

Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Akash did not stop, workers returned disappointed
अयोध्या। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का शुक्रवार को कौशांबी में जनसभा खत्म कर उन्हें अयोध्या होते हुए अंबेडकर नगर जाना था। देवकाली स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ उन्हें संवाद करना था, लेकिन देरी के कारण वो बिना यहां रुके ही अंबेडकरनगर के लिए निकल गए। वहीं देवकाली पर घंटों से अपने नेता के इंतजार में खड़े कार्यकर्ता बाद में मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केके पासी के मुताबिक आकाश आनंद को तीन बजे देवकाली स्थित होटल में आना था। इससे पहले वे कौशांबी में जनसभा कर रहे थे। वहां उन्हें काफी देर लग गई। वहीं अंबेडकरनगर में भी चार बजे से ही जनसभा होनी थी। इसके चलते यहां का पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम उन्हें छोड़ना पड़ा। वे दोपहर करीब 03:30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे और वहीं से उनका काफिला अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट पर उनको रिसीव करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, अयोध्या लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय, मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद शामिल रहे। इधर देवकाली पर फूल-माला लेकर खड़े कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो कइयों ने रोष भी जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed