Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akash Anand said that the BJP and the Congress are two sides of the same coin

भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू : आकाश

Sat, 21 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Akash Anand said that the BJP and the Congress are two sides of the same coin
जनसभा में आकाश आनंद को सम्मानित करते पार्टी पदा​धिकारी।
सोहावल। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आकाश ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जबकि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में बसपा सत्ता में आई तो प्रदेश को शासन, प्रशासन और अनुशासन वाली सरकार देगी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे से अधिक समय तक संबोधन में आकाश आनंद ने प्रदेश में भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अयोध्या के दीपोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दीपों की संख्या का रिकॉर्ड तो बना, लेकिन गरीबों के घरों में रोशनी और युवाओं के जीवन में रोजगार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बीकापुर की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है। इलाज के लिए लोगों को लखनऊ जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 25 हजार स्कूल बंद कर दिए गए और शिक्षकों के करीब 1.40 लाख पद खाली हैं। सरकार इन पदों को भरने के बजाय वेतन देने के लिए धन की कमी का हवाला देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने कहा कि प्रदेश में दो करोड़ युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई जगह सड़कें टूट रही हैं और पुलों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को एनकाउंटर की राजनीति करने वाली सरकार बताया। इस कार्यक्रम को बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, दिनेश चंद्र, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव, रामगोपाल कोरी, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।

आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
आकाश ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं दिला सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का इतिहास सवालों के घेरे में है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की किताब दिखाना अलग बात है, लेकिन उसके मूल्यों और विचारों का सम्मान करना जरूरी है।
सपा नेताओं के बयान में विरोधाभास
सपा पर निशाना साधते हुए आकाश ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पार्टी अपनी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरण बदलने लगती है। आंबेडकरवादी होने का दावा करने वाली सपा के नेताओं के बयानों और व्यवहार में विरोधाभास है। उन्होंने रामगोपाल यादव की एक टिप्पणी को बहुजन समाज के सम्मान से जोड़ते हुए माफी मांगने की मांग की।



नौ प्रत्याशियों के नाम घोषित, वोट भी मांगे
जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने बीकापुर सीट से जितेंद्र सिंह बब्लू समेत नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

ये प्रत्याशी किए गए घोषित
बीकापुर : जितेंद्र सिंह बब्लू
कटेहरी : मारुत मिश्रा
आलापुर : केडी गौतम
अकबरपुर : मनोज कुमार वर्मा
जलालपुर : दयाराम राजभर
जयसिंहपुर : मधुलता वर्मा
बाराबंकी सदर : मोहम्मद मुव्वसिर
लंभुआ सदर : शैलेंद्र कुमार सिंह
सुल्तानपुर मो. इम्तियाज अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed