Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Air service normal in Ramnagari, seven aircraft took off

Ayodhya News: रामनगरी में हवाई सेवा सामान्य, सात जहाजों ने भरी उड़ान

Sat, 06 Dec 2025 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 06 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Air service normal in Ramnagari, seven aircraft took off
24 -शनिवार को एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री -संवाद
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दिनभर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। सभी उड़ानें अपने तय समय पर टेक ऑफ की। सात प्रमुख उड़ानों का संचालन हुआ। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए सेवाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 12:50 बजे अकाशा एयर की फ्लाइट ओपी 1608 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई6567 मुंबई के लिए रवाना हुई। दोपहर 2 बजे और 2:30 बजे इंडिगो की दो उड़ानें दिल्ली और बंगलूरू के लिए रवाना हुईं। शाम 3:40 बजे स्पाइसजेट की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट अपने समय पर गई। वहीं शाम 5 बजे हैदराबाद के लिए एक उड़ान गई। शनिवार की आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट की एसजी614 शाम 7:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को इंडिगो की पांच फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान हो गए थे। इसके बाद देर रात तक यात्रियों ने एयरपोर्ट हंगामा किया था। बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने सभी के पैसा रिफंड किया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन संचालन सामान्य रहा। सभी उड़ानें समय पर रहीं और किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आई। इंडिगो की तीन जहाजों ने उड़ान भरी। रविवार को अन्य फ्लाइट तय समय से चलेंगी। इंडिगो को लेकर स्थिति कुछ साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed