फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After the door-to-door survey, the district saw an increase of 1.89 lakh voters

Ayodhya News: घर-घर सर्वे के बाद जनपद में बढ़ गए 1.89 लाख मतदाता

Mon, 06 Oct 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
After the door-to-door survey, the district saw an increase of 1.89 lakh voters
अयोध्या। पंचायत चुनाव के लिए गणना पत्रक के आधार पर मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान में घर-घर सर्वे के बाद जिले की पांचों तहसीलों के 11 ब्लॉकों में 1,89,567 मतदाताओं के नाम बढ़ गए हैं। इस दौरान 87,892 वोटरों के नाम को मतदाता सूची से हटाया गया है। जबकि 50,443 का संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

बीएलओ की ओर से मिल्कीपुर तहसील के तीन ब्लॉकों मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज में सबसे ज्यादा 53,781 वोटरों के नाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर 4804 विलोपन यानी नामों को हटाया गया है। इसी तरह 31,775 संशोधन किए गए हैं। इस तहसील में बीएलओ की ओर से कुल 90,360 डेटा प्रविष्टि की गई है। बीकापुर तहसील के दो ब्लॉकों बीकापुर व तारुन के साथ हैरिंग्टनगंज आंशिक में 46,817 परिवर्धन यानी वोटरों के नाम बढ़ाए गए हैं। यहां 28,370 वोटरों के नामों का विलोपन किया गया है। इसके साथ ही बीएलओ की ओर से 4517 संशोधन किए गए हैं। इस तहसील में बीएलओ की ओर से कुल 79,704 प्रविष्टि की गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के दो ब्लॉकों पूरा बाजार, मया बाजार व मसौधा आंशिक में 38,641 वोटरों के नाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर बीएलओ की ओर से 20,183 मतदाताओं के नामों का विलोपन किया गया है। इसके अलावा 4415 संशोधन किए गए हैं। इस तहसील में बीएलओ की ओर से कुल 63,239 डेटा प्रविष्टि की गई है। सोहावल तहसील के मसौधा व सोहावल ब्लॉक में 25,212 वोटरों के नामों का परिवर्धन यानी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बीएलओ की ओर से 19,762 वोटरों के नामों का विलोपन किया गया है। इसी के साथ 5086 संशोधन किए गए हैं। इस तहसील में बीएलओ की ओर से कुल 50,060 डेटा प्रविष्टि की गई है। रुदौली तहसील के रुदौली और मवई ब्लॉक में 25,116 वोटरों के नाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर 14,773 वोटरों के नामों का विलोपन किया गया है। जबकि 4650 संशोधन किए गए हैं। इस तहसील में बीएलओ की ओर से कुल 44,539 डेटा प्रविष्टि की गई है। इस तरह पुनरीक्षण के दौरान जिले भर में 1,89,567 परिवर्धन, 87,892 विलोपन और 50,443 संशोधन किए गए हैं। जबकि बीएलओ की ओर से कुल 3,27,902 डेटा प्रविष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed