फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocate expelled from Bar Association for five months; barred from entering the lawyers' chamber

Ayodhya News: बार एसो. से अधिवक्ता पांच महीने के लिए निष्कासित, वकालतखाना में प्रवेश पर रोक

Sat, 18 Jul 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate expelled from Bar Association for five months; barred from entering the lawyers' chamber
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह को वादकारी से मारपीट करने के मामले में पांच माह के लिए संघ की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही वकालत खाना में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसी के साथ ही निष्कासन की अवधि में उनके कार्य व्यवहार पर निगरानी रखने का भी अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फैजाबाद बार एसोसिएशन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से मंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से शनिवार को शाम पांच बजे एक बैठक होने की सूचना प्रसारित की गई। इसी के बाद अधिवक्ता संघ के सभागार में संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह ने वादकारी से वकालत खाना के बरामदे में मारपीट की। इसके बाद संघ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते समय फिर से शिवेंद्र सिंह ने अभद्र व्यवहार किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजीव दूबे, पूर्व मंत्री गिरीश तिवारी सहित कई अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं की सहमति पर संघ अध्यक्ष ने वादकारी से मारपीट करने को कदाचार मानते हुए अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह को पांच माह के लिए संघ की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, प्रमोद शंकर पांडेय, आलोक पांडेय, सोमनाथ तिवारी, केशव राम गुप्ता, विवेक सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed