{"_id":"6a68ddc091fecba993075574","slug":"administration-alert-in-view-of-floods-flood-outposts-active-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-154912-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, बाढ़ चौकियां सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, बाढ़ चौकियां सक्रिय
Tue, 28 Jul 2026 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
जलस्थर बढ़ने से रामघाट से सरयू घाट पर कटान शुरू।
रुदौली। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन सतर्क है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़कर 92.330 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 92.700 मीटर से अभी 37 सेंटीमीटर नीचे है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 92.210 मीटर दर्ज जलस्तर मंगलवार को 92.330 मीटर पहुंच गया। तहसील प्रशासन ने पटरंगा मांझा, कैथी, सल्लाहपुर समेत अन्य तटवर्ती गांवों पर विशेष निगरानी शुरू की है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। 12 लेखपाल और तीन कानूनगो की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार गांवों का भ्रमण कर रही हैं। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नदी का पानी आबादी से दूर है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल बाढ़ या कटान का कोई खतरा नहीं है।
मेडिकल मोबाइल टीम तैनात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बंधे पर मेडिकल मोबाइल टीम तैनात की गई है। पृथ्वीपाल, मनीष रॉय और महबूब आलम की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। यह व्यवस्था 15 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
तटवर्ती किसानों की बढ़ी चिंताएं
तटवर्ती गांवों के किसानों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बनी हुई है। सल्लाहपुर निवासी जगराम गुप्ता और दिनेश सिंह ने बताया कि बाढ़ का खतरा हर समय बना रहता है। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों की फसलें प्रभावित हो सकती हैं।