अयोध्या पहुंचे एक्टर सुमन तलवार: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की तारीफ की; बोले- पीएम मोदी शक्ति के तौर पर हमारे पास
अभिनेता सुमन तलवार ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ करते हुए उनका समर्थन किया। कहा कि भारत लड़ाई की पहल कभी नहीं करता है। हम अपनी जमीन को सुरक्षित कर रहे हैं। टूरिस्ट को मारने से मसला हल नहीं होगा। पाकिस्तान में बेगुनाह लोगों को अगर कोई घुस के मारे तो कैसा रिएक्शन होगा। इसका अंजाम बहुत बड़ा है। सेटलमेंट करके इस मामले को समाप्त किया जाना चाहिए।
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को साउथ फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुमन तलवार पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर मंदिर और जिला प्रशासन की सराहना की।
अभिनेता सुमन तलवार ने कहा कि मंदिर में पॉजिटिव एनर्जी है। यहां आकर व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है। मंदिर परिसर में लोग श्रद्धा से अभिभूत हैं। राम-राम, जय श्रीराम करके ही अभिवादन कर रहे हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। भीड़ के बावजूद अच्छे से क्राउड कंट्रोल किया जा रहा है। लोगों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन का धन्यवाद किया
सुमन तलवार ने सभी लोगों से अपील की है कि मंदिर परिसर को साफ रखें। इसे गंदा न करें। कूड़ा डस्टबिन में ही फेंके। क्योंकि यहां सफाई की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि मंदिर के सुरक्षाबलों से कोई वाद विवाद न करें। मंदिर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मंदिर में बहुत अच्छे ढंग से दर्शन कराया जा रहा है। यात्री सुविधाओं को लेकर बहुत अच्छे से काम किया गया है। सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर प्रशासन का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: फतेहपुर समेत 26 जिलों के बीएसए को नोटिस, परस्पर तबादले में शिक्षकों के आवेदन सत्यापन न करने पर सख्ती
उन्होंने कहा कि अभी पीएम मोदी शक्ति के तौर पर हमारे पास हैं, पता नहीं बाद में क्या होगा ? भारतीय सेना को मेरा सलाम है। विशेष करके दोनों महिला अफसर को मेरा सलाम है, जिन्होंने इस ऑपरेशन को लीड किया। भारत के सुरक्षा बलों को सलाम। फौज के जवान भी किसी के बेटे हैं, उनका भी परिवार होता है। परिवार छोड़कर वह हमारे लिए सरहद पर खड़े हैं। हम जो कुछ भी कर पा रहे हैं, वह सरहद पर खड़े जवानों की वजह से ही संभव है।
भूमाफिया और गुंडों को कड़ी सजा दी जाए
सुमन तलवार ने कहा कि भारतीय सेना एक दिन के लिए अगर राइफल नीचे रख दे तो भारत नक्शे से समाप्त हो जाएगा। इसको भूलना नहीं चाहिए। देश की सरहद को सुरक्षित रखने वाले जवानों की जमीन ही सुरक्षित नहीं है। जो भी सेना के जवान की जमीन को कब्जा कर रहे हैं, वह भूमाफिया या गुंडा उनको कड़ी सजा दी जाए। एक बिल ऐसा भी पास करना चाहिए। उसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी की रक्षा हो। जो धर्म के आधार पर दंगा कर रहे हैं, उनके खिलाफ एक एक्ट बनना चाहिए। हिंदुओं को एक होना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.