फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action can be taken against rape accused on the lines of ED

Ayodhya News: दुष्कर्म के आरोपियों पर ईडी की तर्ज पर हो सकती है कार्रवाई

Fri, 09 Aug 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Action can be taken against rape accused on the lines of ED
अयोध्या। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की तर्ज पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस दिशा में जांच बढ़ी तो आरोपी सपा नेता की संपत्तियों के साथ आय के स्रोत भी खंगाले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार इसके लिए विशेष टीम बनी है, जो अलग-अलग एंगलों पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मामला विधानसभा में उठने के बाद तूल पकड़ चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्तियों की जांच, अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के साथ अब आरोपियों के खिलाफ ईडी की तर्ज पर भी जांच हो सकती है। इसके लिए पुलिस, राजस्व विभाग के अलावा पड़ताल करने के लिए विशेष टीमें भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पर इस दिशा में प्रशासन ने कार्य शुरू किया है। सपा नेता मोईद खान के नाम दर्ज संपत्तियां, उनके कब्जे की दुकानों से होने वाली आय, जमीनों समेत अन्य स्रोत देखे जा रहे हैं। उनके परिवार व सगे-संबंधियों पर भी टीम की नजर है। उनके भी बैंक खाते, आय के स्रोत और उनके नाम दर्ज संपत्तियों तक भी जांच पहुंच सकती है। हालांकि, इस मामले में खुलकर अधिकारी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन अंदरखाने इसकी चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी सपा नेता के आय के कई अन्य स्रोत सामने आए हैं। बेकरी के अलावा, किराये की दुकानें, राजनीतिक बैकग्राउंड से भी आय समेत अन्य माध्यमों से कमाई होती थी। इसलिए ईडी वाले एंगल से भी मामले की जांच की जाएगी।


पहली बार हुई सख्त कार्रवाई बनेगी नजीर
जिले में इस वर्ष नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के 14 मामले अब तक सामने आए हैं। इनमें पहली बार शासन-प्रशासन ने इस तरह की सख्त कार्रवाई है, जो भविष्य में भी नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed