फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action can also be taken in Basti for taking fake bail

Ayodhya News: फर्जी जमानत लेने में बस्ती में भी हो सकती है कार्रवाई

Fri, 16 Jan 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Action can also be taken in Basti for taking fake bail
सतीश पाठक
विज्ञापन




अयोध्या। फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में राजा मान सिंह गैंग के आरोपी उपदेश यादव उर्फ बंटी पर शिकंजा कसने की तैयारी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में बस्ती में भी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए अयोध्या पुलिस ने बस्ती के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार किया है।

मूलरूप से बांदा जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ निवासी उपदेश यादव उर्फ बंटी यादव के खिलाफ पूराकलंदर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। वह सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह का सहयोगी बताया गया है। पिछले कई दिन से वह मान सिंह के साथ जेल में ही बंद है। बीते दिनों उसने जमानत के लिए बस्ती के कलवारी और नगर कोतवाली क्षेत्र के दो लोगों के नाम से जमानत लेने की कोशिश की थी।
विज्ञापन




जमानत प्रार्थना पत्र के साथ बस्ती जिले के ग्राम पंचायत अठदमा की ग्राम प्रधान, कलवारी और नगर कोतवाली के थानाध्यक्ष के अलावा बस्ती के तहसील सदर के तहसीलदार की फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाई थी। अयोध्या पुलिस द्वारा सत्यापन कराने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी उपदेश यादव के जमानतदार कलवारी क्षेत्र के गुलरिया निवासी पवन का सत्यापन उन्होंने नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली के थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि जमानतदार अनिल कुमार का सत्यापन उन्होंने नहीं किया है। इस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। ग्राम प्रधान आकृति शुक्ला ने भी सत्यापन से इन्कार किया। इसके आधार पर उन्होंने पूराकलंदर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि बस्ती पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े के संबंध में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। वहां से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्राम प्रधान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed