अयोध्या में हादसा: नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो युवतियों की तलाश जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग नदी देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार दोपहर सरयू नदी में बड़ा हादसा हुआ। नहाने गई तीन महिलाएं और दो युवतियां डूब गईं। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ के साथ प्रशासन नदी में दो युवतियों की तलाश कर रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार महिलाएं और युवतियां अल्पसंख्यक समुदाय की हैं जो सनाहा गांव के उत्तर बह रही सरयू नदी के किनारे घूमने निकली थीं। बताया जा रहा कि गर्मी से परेशान सदरुल बानो (40) नहाने के लिए नदी में उतरीं और उनका पैर फिसल गया, जिससे गहरे पानी में डूबने लगीं। मां को डूबता देख बेटी राजिया (16) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई। शोर मचाते हुए अन्य तीनों ने भी एक-एक कर उन्हें बचाने की कोशिश की, जिससे वे सभी नदी में डूब गईं।
डूबते लोगों और बचाने की शोर सुनकर आसपास मौजूद गांव के लोग बचाव में दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर में एक-एक कर तीन को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों में सदरुल बानो (40), उनकी बेटी राजिया (16) और रिश्तेदार शाहीन (32) शामिल हैं। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। लापता लड़कियों की पहचान मरियम (18) और राशिदा (15) के रूप में हुई है। डूबने वाली सदरुल बानो पत्नी अकरम अपनी बेटी राजिया के साथ रुदौली से रिश्तेदारी में आई थीं।
बचाव के लिए बड़े पैमाने पर चला अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार, एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अरविंद सोनकर और प्रभारी थाना रौनाही रतन शर्मा मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के साथ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद रहे जो लापता लड़कियों की तलाश में सहयोग कर रहे थे। हादसे की जानकारी पर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, सपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह अनूप, और निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडेय बब्बू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। नेताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.