फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Abdul Ahad was suffering from behavioral problems

Ayodhya News: व्यावहारिक समस्या से पीड़ित था अब्दुल अहद

Tue, 13 Jan 2026 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jan 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Abdul Ahad was suffering from behavioral problems
अयोध्या। राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास करने वाला अब्दुल अहद शेख व्यावहारिक समस्याओं से पीड़ित बताया गया है। नींद की कमी और अनाप-शनाप हरकतों की उसकी पूर्व में डायग्नोसिस बनी थी। उसी आधार पर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हुआ है। हालांकि, मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर लगभग 01:30 बजे राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास श्रीनगर के शोपियां निवासी अब्दुल अहद शेख ने नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। श्रद्धालुओं की शिकायत पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था। सिविल पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की छानबीन की थी। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रोगी बताया गया था। छानबीन में उसके खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार जम्मू मेडिकल कॉलेज के पर्चे में उसे व्यावहारिक समस्याओं से पीड़ित बताया गया था। नींद न लगना और बीच-बीच में उल्टा-सीधा बोलना, तरह-तरह की संदिग्ध हरकतें करना आदि उसके लक्षण बताए गए थे। इसी आधार पर उसकी दवाएं चल रही थीं। बताया गया कि वह कुछ दिनों से दवाओं का सेवन नहीं कर रहा था। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहने के दौरान उसने किसी तरह की आपत्तिजनक व संदिग्ध गतिविधि नहीं की। द्वितीय तल पर बने वार्ड के बेड संख्या एक पर वह शांति से लेटा रहा। पहले दिन थोड़ा उलझन और बेचैनी महसूस कर रहा था, लेकिन अगले दिन वह पूरी तरह शांत रहा। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हरकतें एकदम सामान्य रहीं।
उसके भर्ती रहने के दौरान बगल में भर्ती किसी अन्य मरीज को कोई दिक्कत नहीं हुई। परिजनों के आने पर उसे मंगलवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। इस अवधि में वह सामान्य तरह से खानपान करता रहा। किसी विशेष वस्तु की इच्छा नहीं जताई और सामान्य राेगी की तरह बातचीत भी की।


अब्दुल अहद के बेटे और भाई से चली लंबी पूछताछ
अब्दुल अहद शेख का बेटा इमरान और उसका भाई सोमवार की रात लगभग 10 बजे अयोध्या पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रात में काफी देर तक उनसे पूछताछ की। पूर्व की उसकी हिस्ट्री खंगाली। उसकी हरकतों आदि के पुख्ता सबूत देखे। इसके बाद उसे अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई। मंगलवार की सुबह उसके परिजन मेडिकल कॉलेज आए और कागजी प्रक्रिया पूर्ण करके उसे अपने साथ ले गए। इस दौरान सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी वहां तैनात रहे। हालांकि, मानसिक रोगी की आंड़ में राम मंदिर आने के पीछे की उसकी मंशा अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed