फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A young woman was kidnapped while sleeping, a case was registered

Ayodhya News: सोते समय युवती का अपहरण, केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A young woman was kidnapped while sleeping, a case was registered
हैदरगंज। हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात सोते समय 25 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया गया। मौके से उसका टूटा मोबाइल, चप्पल आदि मिले हैं। उसे घसीटने के निशान भी देखे गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

युवती की मां के अनुसार सोमवार की रात वह अपनी बेटी और भांजी के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे उनकी नींद खुली तो उनकी बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन करने पर घर के बाहर युवती का टूटा हुआ मोबाइल फोन और चप्पल पड़े मिले। घटनास्थल पर पैरों के घसीटने के निशान देखे गए। पड़ोसियों की मदद से मंगलवार की सुबह छह बजे तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला तो सुबह 6:13 बजे उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 14 फरवरी को अंबेडकरनगर निवासी एक युवक से उनके बेटी की शादी तय है। शादी होने के बाद से ही उसके मंगेतर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि केस दर्ज करके युवती और आरोपी की तलाश में अलग-अलग टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed