फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A young man and a woman died after being bitten by a snake that entered their bed

Ayodhya News: बिस्तर में घुसे सांप के डसने से युवक और महिला की मौत

Mon, 06 Oct 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Oct 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died after being bitten by a snake that entered their bed
हैदरगंज/बीकापुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बिस्तर पर सो रहे युवक और युवती की सांप के डसने से मौत हो गई। यह घटनाएं हैदरगंज थाना क्षेत्र के बलरामपुर और बीकापुर के बछरामपुर गांव की हैं।
विज्ञापन

हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी गोविंद (25) रविवार रात अपने कमरे में बेड पर सो रहे थे। सोमवार भोर में लगभग तीन बजे सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी गए, जहां से जिला चिकित्सालय अंबेडकर नगर रेफर किया गया। वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। मृतक के परिवार में बूढ़ी मां के साथ नाबालिग छोटा भाई और एक अविवाहित बहन है। थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बताया कि दूसरे जिले में पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बछरामपुर निवासी उमादेवी (35) रविवार तड़के करीब चार बजे चारपाई से सोकर उठने के बाद बिस्तर ठीक कर रही थीं। इसी दौरान बिस्तर में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। पता चलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका के पति इंद्रजीत निषाद ने रविवार देर शाम बीकापुर कोतवाली में घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed