{"_id":"6aea33fdfe0b3d98cf043f6a","slug":"a-woman-who-had-just-given-birth-lay-under-the-open-sky-for-five-hours-with-her-newborn-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162398-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवजात को लेकर पांच घंटे खुले आसमान के नीचे पड़ी रही प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवजात को लेकर पांच घंटे खुले आसमान के नीचे पड़ी रही प्रसूता
Wed, 04 Nov 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नवजात संग जमीन पर लेटी प्रसूता।
अयोध्या। बीकापुर सीएचसी से रेफर की गई प्रसूता नवजात को गोद में लेकर करीब पांच घंटे तक मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे पड़ी रही। परिजनों ने महिला डॉक्टर पर अभद्रता करने और पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। देर रात मीडिया के हस्तक्षेप के बाद महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
रौनाही के महमदपुर बड़ेगांव निवासी छोटे की पत्नी राजपति का सोमवार को पीएचसी मुबारकगंज में प्रसव हुआ था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी बीकापुर ले गए। वहां से देर शाम खून की कमी के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोप है कि शाम करीब सात बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर लेबर रूम में तैनात महिला डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर ने वहां से चले जाने और पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
इसके बाद परिजन नवजात को लेकर इमरजेंसी गेट के बाहर आ गए और रात 12:30 बजे प्रसूता व नवजात खुले आसमान के नीचे ही पड़े रहे। बाद में समाजसेवी सोनू विश्वकर्मा के माध्यम से मीडिया को इसकी जानकारी हुई। रात करीब एक बजे मीडिया के हस्तक्षेप से मेडिकल कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ और महिला को भर्ती किया जा सका।
विज्ञापन
पुरुष तीमारदार न होने से भर्ती न करने के आरोप
परिजन के अनुसार डॉक्टर ने महिला के साथ पुरुष तीमारदार नहीं होने की वजह से भर्ती न करने की बात कही। सूचना पर दर्शननगर चौकी पुलिस भी पहुंची। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को इमरजेंसी में भर्ती कर एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया।
महिला का प्रसव हो गया था। भर्ती न करने जैसी कोई बात नहीं थी। महिला को स्त्री रोग विभाग के अलावा इमरजेंसी या मेडिसिन विभाग में जाना था। इस वजह से कुछ विलंब हुआ होगा। मामले की जांच की जा रही है।
-डाॅ. अरविंद सिंह, सीएमएस