{"_id":"6abaaf49684de7973a0165c4","slug":"a-thematic-gate-will-be-constructed-at-the-village-entrance-a-rural-tourism-center-is-ready-in-abanpur-saroha-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159800-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गांव के प्रवेश पर बनेगा थीमेटिक गेट, अबानपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गांव के प्रवेश पर बनेगा थीमेटिक गेट, अबानपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन केंद्र तैयार
Mon, 28 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
34- अबानपुर सरोहा में निर्माणाधीन भवन-विभाग
अयोध्या। मसौधा ब्लॉक के अबानपुर सरोहा गांव में ग्रामीण पर्यटन केंद्र आकार ले रहा है। गांव के प्रवेश पर आकर्षक थीमेटिक गेट के साथ विकसित किए जा रहे केंद्र का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल यात्री हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, साइनेज और गेट की फिनिशिंग का काम चल रहा है। केंद्र तैयार होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ठहरने के साथ जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे केंद्र में पेयजल, स्टोन बेंच, सैंड स्टोन फ्लोरिंग, इंटरलॉकिंग और प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परिसर को ग्रामीण परिवेश के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को सुविधाजनक माहौल मिल सके। परियोजना के लिए अब तक 90 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। परिसर में भवन का ढांचा लगभग तैयार है और अंदरूनी कार्य के साथ फिनिशिंग का काम जारी है। गांव के प्रवेश पर बनने वाला थीमेटिक गेट केंद्र को अलग पहचान देगा।
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग से प्राप्त धनराशि से परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। काम अंतिम चरण में है और शेष कार्य पूरा कराया जा रहा है।