फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A running competition will be held on the martyrdom day of Chandrashekhar Azad

Ayodhya News: चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर होगी दौड़ प्रतियोगिता

Sun, 16 Feb 2025 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
A running competition will be held on the martyrdom day of Chandrashekhar Azad
अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर 27 फरवरी को 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करेगा। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संस्थान की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जफर इकबाल व संचालन सचिव विश्व प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि शहीदों के अरमानों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का खेल प्रतियोगिता एक बेहतरीन माध्यम है। चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी की लड़ाई व क्रांतिकारी आंदोलन में कमांडर इन चीफ की भूमिका निभाई। आजाद ने काकोरी से लेकर भगत सिंह के सभी एक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बैठक में तय किया गया कि दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः 2100, 1100 व 800 रुपये नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्राफी प्रदान की जाएगी। दौड़ प्रतियोगिता डॉ. अंबेडकर स्टेडियम, मकबरा में 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रारंभ की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक प्रमेंद्र सिंह व सहायक रोहित मिश्र बनाए गए हैं।बैठक में अनुज प्रधान, अब्दुल रहमान, प्रो. कलीराम, मो. जुनैद अहमद, मो. इरफान अहमद व विकास सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed