फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A question bank of 1,000 questions will be created for each subject

Ayodhya News: हर विषय का बनेगा 1000 सवालों का बैंक

Wed, 30 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 30 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A question bank of 1,000 questions will be created for each subject
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विषय संयोजकों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें परीक्षा पैटर्न में गुणात्मक बदलाव और पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रतिस्पर्धा और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक विषय के लिए एक हजार बहुविकल्पीय प्रश्नों का मानक प्रश्न बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। इससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक व तार्किक क्षमता विकसित करने के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

विषय संयोजकों ने प्रश्नपत्रों के प्रारूप प्रस्तुत किए। सुझावों के आधार पर मानकीकृत प्रश्न बैंक तैयार किया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने इसे समयबद्ध लागू करने की बात कही। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed