{"_id":"6a109605477528eebc064553","slug":"a-conference-of-saints-will-be-held-on-june-27-bringing-together-saints-and-religious-leaders-from-across-the-country-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-150118-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 27 जून को होगा संत सम्मेलन, जुटेंगे देश भर के संत-धर्माचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 27 जून को होगा संत सम्मेलन, जुटेंगे देश भर के संत-धर्माचार्य
Fri, 22 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 22 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव को लेकर रामनगरी में भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस विशेष अवसर पर दस दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ 19 जून से श्रीराम कथा के साथ होगा। समारोह में 27 जून को विशाल संत सम्मेलन होगा। इसमें रामानंदीय एवं रामानुजीय परंपरा के वैष्णव अखाड़ों के संतों के साथ विभिन्न संन्यासी अखाड़ों के महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और देशभर के ख्यातिनाम संत-धर्माचार्य शामिल होंगे। मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और देशभर में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। 19 जून से शुरू होने वाली रामकथा में आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण श्रीराम कथा की रसवर्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मोहन यादव, देवेंद्र फडणवीस और सम्राट चौधरी समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया है। कुछ अतिथियों की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। अधिकृत कार्यक्रम जारी होने के बाद उनके आगमन की तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मोहन यादव, देवेंद्र फडणवीस और सम्राट चौधरी समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया है। कुछ अतिथियों की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। अधिकृत कार्यक्रम जारी होने के बाद उनके आगमन की तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन