{"_id":"69fa1d2faf3c7f4f8f008b1d","slug":"a-community-feast-was-organized-at-the-siddhapeeth-hanuman-temple-in-rudauli-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1723700-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रुदौली के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में लगा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रुदौली के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में लगा भंडारा
Tue, 05 May 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 05 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर रुदौली नगर के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कटरा में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन काशीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विनय प्रकाश मिश्रा और उनके पुत्र दिलीप कुमार मिश्रा ने किया। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा पिछले करीब 19 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। इस अवसर पर ज्ञान मिश्रा, दुर्गेश श्रीवास्तव, नीरज द्विवेदी, सतीश तिवारी, आशीष शर्मा, आशीष वैश्य, नरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र कश्यप और अधिवक्ता विश्वनाथ तिवारी प्रमुख थे।
शृंगेरी शंकर मठ में शर्बत वितरण
अयोध्या। रामकोट स्थित शृंगेरी शंकर मठ सुंदर सदन में ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार को शर्बत प्रसाद बांटा गया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्मी में श्रद्धालुओं को जल पिलाना पुण्य का कार्य है। इस दौरान राम लला का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शंकराचार्य भारती तीर्थ महा शनिधानम व विधु शेखर भारती शनिधानम के निर्देशन में प्रसाद का वितरण ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को किया जाएगा। इस दौरान पुजारी अमित तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, आचार्य संजय पांडेय, सूर्य श्रीवास्तव, इशांत, वीरपाल, अंकुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)