फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A case of forgery and fraud was registered on the orders of the court.

Ayodhya News: कोर्ट के आदेश पर कूटरचना व धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A case of forgery and fraud was registered on the orders of the court.
तारुन। क्षेत्र के ग्राम बरांव निवासी संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने संपत्ति हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पूरा मामला अभिलेखों में कूटरचना कर संपत्ति पर अवैध दावा करने से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी एफआईआर में संजय कुमार ने बताया कि उनके पिता स्व. श्यामविहारी की ओर से वर्ष 1980 में कराए गए बैनामे की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए विपक्षियों ने परिवार रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों में हेरफेर कराई। आरोप है कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से रामपति को श्याम विहारी की पत्नी दर्शाया गया। इसके बाद वसीयतनामा तैयार कर संपत्ति पर दावा मजबूत करने का प्रयास किया गया। यह मामला न्यायालय चकबंदी अधिकारी बीकापुर में भी चला, जहां समानांतर वाद कायम कर आदेश प्राप्त करने का आरोप है।
विज्ञापन

हालांकि, न्यायालय ने बाद में उक्त आदेश के क्रियान्वयन पर स्थगन दे दिया था। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर अब थाना तारुन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed